देश

लोग पहलवानों को करते हैं गुमराह, बाद में होगा पछतावा, फिर खो देंगे करियर: पूर्व पहलवान संग्राम सिंह

पूर्व पहलवान संग्राम सिंह ने कहा कि "लोग आपको गुमराह करेंगे और (उनकी) बात सुनने के बाद आप राजनेता, अभिनेता या उद्यमी बनना चाहेंगे." लेकिन बाद में हमें पछतावा होता है जब हम अपना करियर खो देते हैं...

लोग पहलवानों को करते हैं गुमराह, बाद में होगा पछतावा, फिर खो देंगे करियर: पूर्व पहलवान संग्राम सिंह
(Photo : X)

पूर्व पहलवान संग्राम सिंह ने कहा कि "मैं सभी महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों और अपने सहयोगियों से अपील करना चाहता हूं कि हमें अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए. लोग आपको गुमराह करेंगे और (उनकी) बात सुनने के बाद आप राजनेता, अभिनेता, उद्यमी या समाजवादी बनना चाहेंगे." लेकिन बाद में हमें पछतावा होता है जब हम अपना करियर खो देते हैं... हम सभी को देश के लिए सोचना चाहिए. सरकारें आएंगी, सरकारें जाएंगी लेकिन देश हमेशा रहेगा."

आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) में बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा बरकरार है. डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण सिंह के बेहद करीबी संजय सिंह को गुरुवार (21 दिसंबर) को चुना गया. इसको लेकर सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में मुख्य चेहरा रहे दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने नया मोर्चा खोल दिया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).