देश

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए बीजेपी में शामिल, पार्टी का भी हुआ विलय

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय कर दिया है. बता दें कि कैप्टन ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही अपनी पार्टी बनाई थी.

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह हुए बीजेपी में शामिल, पार्टी का भी हुआ विलय

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) बीजेपी में शामिल हो गए हैं. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का बीजेपी में विलय कर दिया है. बता दें कि कैप्टन ने पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही अपनी पार्टी बनाई थी. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कृषि मंत्री नरेंदर तोमर और किरण रिजिजू की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की. कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस जिसका गठन 2021 में किया गया था.

कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस से अलग हुए थे. इसके बाद उन्होंने 2022 के चुनाव के लिए PLC पार्टी बनाई और फिर बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़े. हालांकि, आम आदमी पार्टी की आंधी में बीजेपी और अमरिंदर सिंह दोनों को ही खाली हाथ रहना पड़ा था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).