देश

Kaali Poster Row: महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में भी दर्ज हुआ केस, सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ देवी काली पर उनके कथित विवादास्पद बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है. पश्चिम बंगाल के बाद बीजेपी के विरोध के बाद मध्य प्रदेश के भोपाल में भी केस दर्ज हुआ है.

Kaali Poster Row: महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में भी दर्ज हुआ केस, सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं
महुआ मोइत्रा व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Photo Credits ANI)

Kaali Poster Row: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (TMC MP Mahua Moitra) के खिलाफ देवी काली पर उनके कथित विवादास्पद बयान को लेकर विरोध बढ़ते ही जा रहा है . पश्चिम बंगाल के बाद दूसरे राज्यों में भी  महुआ मोइत्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू है. बीजेपी के विरोध के चलते ही मध्य प्रदेश के भोपाल में भी  महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने एमसी सांसद मोइत्रा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आईपीसी (IPC) की धारा 295A के तहत केस दर्ज किया है.

वहीं महुआ मोइत्रा के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि उनके बयान से हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल में केस दर्ज:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2022 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).