देश

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लिंक, युवाओं को मुफ्त लैपटॉप मिलने का दावा; यहां जानें क्या है सच

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस मेसेज में दावा किया गया है कि सरकार की एक नई योजना में युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जा रहा है. इसके साथ ही मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है और लोगों से कहा जा रहा है कि वे उस लिंक को क्लिक करें तो उनका लैपटॉप उनके पास जल्द से जल्द पहुंच जाएगा.

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लिंक, युवाओं को मुफ्त लैपटॉप मिलने का दावा; यहां जानें क्या है सच

Fact Check on Free Laptop: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस मेसेज में दावा किया गया है कि सरकार की एक नई योजना में युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जा रहा है. इसके साथ ही मैसेज में एक लिंक भी दिया गया है और लोगों से कहा जा रहा है कि वे उस लिंक को क्लिक करें तो उनका लैपटॉप उनके पास जल्द से जल्द पहुंच जाएगा. फोटो के नीचे 'स्टूडेंट लैपटॉप स्कीम' भी लिखा हुआ है. इसके साथ ही इसमें दावा किया जा रहा है कि यह एक ऐसी स्कीम का हिस्सा है, जिससे युवाओं को मुफ्त में लैपटॉप दिया जाएगा. लिंक को क्लिक करने पर लोगों से उनकी पर्सनल जानकारी मांगी जा रही है. यह खबर पूरी तरह फेक और गलत है. खुद पीआईबी ने इस खबर का फैक्ट चेक किया है और उसने इस खबर को पूरी तरह गुमराह करनेवाला बताया है. पीआईबी ने अपने ट्वीट में बताया है कि यह मैसेज और लिंक पूरी तरह फर्जी हैं.

A Message with a link is circulating on social media claiming to offer free laptops for youth & to click on the provided link to book it, asking for personal details.#PIBFactCheck

💠The circulated link & the message are #FAKE

💠Be cautious while sharing personal information. pic.twitter.com/xC1HqXAfly

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).