देश

Elephant Whisperers' Bomman and Belli Meet PM Modi: ऑस्कर जीतने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले एलीफेंट व्हिस्परर्स के बोमन और बेली, देखें तस्वीरें

डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्परर्स में हाथियों की देखभाल करने वाले युगल बोम्मन और बेली ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ये पहली बार है जब ये कपल पीएम मोदी से मिला है. पीएम ने तमिलनाडु में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा किया और थेप्पकडू हाथी शिविर में बोम्मी और रघु के साथ समय बिताया...

Elephant Whisperers' Bomman and Belli Meet PM Modi: ऑस्कर जीतने के बाद पहली बार पीएम मोदी से मिले एलीफेंट व्हिस्परर्स के बोमन और बेली, देखें तस्वीरें
एलीफैंट व्हिस्परर्स बोमन और बेली ने पीएम मोदी से की मुलाकात (Photo: Twitter)

डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्परर्स में हाथियों की देखभाल करने वाले युगल बोम्मन और बेली ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. ये पहली बार है जब ये कपल पीएम मोदी से मिला है. पीएम ने तमिलनाडु में मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा किया और थेप्पकडू हाथी शिविर में बोम्मी और रघु के साथ समय बिताया. न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में पीएम मोदी हाथी को गन्ना खिलाते और उसे सहलाते नजर आ रहे हैं. क्लिप में बोमन और बेली पीएम के बगल में खड़े होकर उन्हें देख रहे हैं. यह भी पढ़ें: PM Modi Feeding Elephant Video: पीएम मोदी थेप्पाकडू एलिफेंट कैंप में हाथी को गन्ना खिलाते आए नजर, देखें वीडियो

देखें फोटोज:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 02:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).