Delhi Mayor Election Postponed: सदन में हंगामे के चलते मेयर का चुनाव फिर स्थगित- Watch Video
दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद मंगलवार को दूसरी बार मेयर का चुनाव होने जा रहा था. लेकिन सदन में हंगामे के चलते चुनाव एक बार फिर से स्थगित हो गया है.
Delhi Mayor Election Postponed: दिल्ली एमसीडी चुनाव के बाद मंगलवार को दूसरी बार मेयर का चुनाव होने जा रहा था. लेकिन सदन में हंगामे के चलते चुनाव एक बार फिर से स्थगित हो गया है. सदन में हंगामे का वीडियो भी सामने आया है. पार्षद जोर-जोर से सदन में हंगामा मचा रहे हैं. बात दें कि इसके पहले 6 जनवरी को भी एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर के लिए चुनाव हो रहा था. लेकिन हंगामे के चलते मेयर का चुनाव स्थगित हो गया था.
दरअसल एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 6 जनवरी सिविक सेंटर में था. लेकिन उस दिन एमसीडी सदन में जैसे ही उपराज्यपाल द्वारा घोषित पीठासीन अधिकारी बीजेपी की सत्य शर्मा ने शपथ ग्रहण की और उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों के शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नारे लगने लगे. जिसके बाद चुनाव टाल दिया गया था.
Video:
#WATCH | Delhi: A ruckus ensued at Civic Centre, MCD Headquarters soon after voting for Delhi Mayor began. The election is postponed as the House was adjourned sine die due to ruckus. pic.twitter.com/dTZty70RTi
— ANI (@ANI) January 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

