एकनाथ खडसे को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस में शिकायत दर्ज
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे को जान से मारने की धमकी भरे फ़ोन कॉल आने की वजह से राज्य की राजनीति में हडकंप मच गया है.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आई है. राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे को जान से मारने की धमकी भरे फ़ोन कॉल आने की वजह से राज्य की राजनीति में हडकंप मच गया है. बताया जा रहा है की उन्हें चार अलग -अलग नंबर से धमकी भरे फ़ोन किये गए है.
इसको लेकर खडसे ने जलगांव के मुक्ताई नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह भी पढ़े :Rahul Gandhi Press Conference: ‘अमेठी-रायबरेली की बजाय केरल के वायनाड से चुनाव क्यों लड़ रहे?’, पत्रकार द्वारा पूछने पर राहुल गांधी ने कहा- ये बीजेपी का सवाल है (Watch Video)
देखे ट्वीट :
#BreakingNews | CR | महाराष्ट्र: सूत्रों के हवाले से खबर
नेता एकनाथ खडसे को जान से मारने की धमकी- सूत्र
अमेरिका के नंबर से आया धमकी भरा कॉल- सूत्र
दाऊद और छोटा शकील गैंग से धमकी- सूत्र
मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई
अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज
Watch :… pic.twitter.com/YrCSkKEyjS
— Bharat 24 - Vision Of New India (@Bharat24Liv) April 17, 2024
जानकारी के मुताबिक़ उन्हें फ़ोन पर बताया गया की दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील उन्हें मारनेवाले है. ट्रेस करने पर पता चला की ये कॉल अमेरिका और उत्तरप्रदेश से किए गए है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2024 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

