देश

Ekana Stadium: इकना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा, गेट नंबर 2 पर होर्डिंग गिरने से मां-बेटी की मौत; एक की हालत गंभीर

लखनऊ के इकना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया है. कुछ दिनों से आ रहे आंधी तूफान की वजह से होर्डिंग गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकी 1 की हालत गंभीर बताई जा रहीं है. इकाना स्टेडियम के पास तेज आंधी की वजह से स्टेडियम में लगी होर्डिंग नीचे गिर गई. होर्डिंग गिरने की वजह से नीचे 3 लोग दब गए हैं.

Ekana Stadium: इकना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा, गेट नंबर 2 पर होर्डिंग गिरने से मां-बेटी की मौत; एक की हालत गंभीर
इकना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा (Photo Credits: YouTube)

लखनऊ के इकना स्टेडियम के पास बड़ा हादसा हो गया है. कुछ दिनों से आ रहे आंधी तूफान की वजह से होर्डिंग गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकी 1 की हालत गंभीर बताई जा रहीं है. इकाना स्टेडियम के पास तेज आंधी की वजह से स्टेडियम में लगी होर्डिंग नीचे गिर गई. होर्डिंग गिरने की वजह से नीचे 3 लोग दब गए हैं. दबे हुए लोगों में एक महिला और बच्ची के साथ ड्राइवर मौजूद था. इसके बाद मौके पर राहत और बचाव का कार्य किया गया. दबे हुए लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. पुलिस और प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद रहें. रेस्क्यू के बाद घायलों को लोहिया हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला और बच्ची को मृत घोषित कर दिया. ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जारी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).