NEET Exam: तमिलनाडु विधानसभा में नीट विधेयक फिर हुआ पारित, बीजेपी-अन्नाद्रमुक ने किया विरोध
तमिलनाडु विधानसभा में राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (नीट) विधेयक को ध्वनिमत आज पारित किया गया. नीट से राज्य को छूट देने की मांग करने वाले विधेयक को पारित करने के लिए तमिलनाडु विधानसभा का आज (8 फरवरी) विशेष सत्र बुलाया गया था. इस विधेयक को राज्यपाल आरएन रवि के पास उनकी सहमति के लिए भेजा जाएगा.
राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (नीट) विधेयक को फिर से तमिलनाडु विधानसभा में पारित किया गया है. नीट से राज्य को छूट देने की मांग करने वाले विधेयक को पारित करने के लिए तमिलनाडु विधानसभा का आज (8 फरवरी) विशेष सत्र बुलाया गया था. इस विधेयक को राज्यपाल आरएन रवि के पास उनकी सहमति के लिए भेजा जाएगा. गौरतलब है कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने पहले 13 सितंबर 2021 को पारित विधेयक को 142 दिनों तक अपने पास रखने के बाद वापस कर दिया था.
हाल ही में हुई दस दलों की बैठक में इस विधेयक को पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था. पार्टियों में डीएमके, कांग्रेस, पीएमके, एमडीएमके, वीसीके, सीपीएम और सीपीआई शामिल थे, जबकि अन्नाद्रमुक, बीजेपी और पुरत्ची भारतम ने बैठक का बहिष्कार किया था.
Bill against NEET exam unanimously passed in Tamil Nadu Assembly through voice vote.
— ANI (@ANI) February 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

