Delhi riots Case: दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
दिल्ली में हुए दंगों के मामले में जेल में बंद उमर खालिद की जमानत अर्जी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज कर दिया है.
Delhi riots Case, नई दिल्ली: दिल्ली में हुए दंगों के मामले में जेल में बंद जेएनयू (JNU) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद (Umar Khalid) की जमानत अर्जी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज कर दिया है. पुलिस ने यूपीपीए के तहत उमर खालिद को गिरफ्तार किया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद को मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए गिरफ्तार किया था.
पुलिस ने अपनी चार्जशीट में बताया था कि उमर खालिद कई वॉट्स एप ग्रुप का हिस्सा थे. जिनके जरिए हिंसा की साज़िश रची गई. उमर ने हिंसा के लोगों को भड़काया था. इतना ही नहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जब दिल्ली आए थे, तब उमर ने लोगों को सड़कों पर आने के लिए कहा था. ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब हो सके.
[BREAKING] Umar Khalid denied bail in Delhi Riots UAPA case
reports @thereal_aamirk #UmarKhalid #DelhiRiots #UAPA
Read Story: https://t.co/jBMJoOjSK5 pic.twitter.com/3mwbJi9dxA
— Bar & Bench (@barandbench) March 24, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

