देश

Fake Work From Home Job: फर्जी 'वर्क फ्रॉम होम' नौकरी ऑफर करती थी ये वेबसाइट, दिल्ली HC ने ब्लॉक करने का दिया निर्देश

कोर्ट ने पाया कि वेबसाइट बंद हो रही है और खुद को इंडियामार्ट के प्रतिनिधि के रूप में गलत तरीके से पेश करके और नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी की गतिविधियों में लिप्त है.

Fake Work From Home Job: फर्जी 'वर्क फ्रॉम होम' नौकरी ऑफर करती थी ये वेबसाइट, दिल्ली HC ने ब्लॉक करने का दिया निर्देश

फर्जी 'वर्क फ्रॉम होम' जॉब के नाम पर लोगों को ठगने का मामला सामने आया है. दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने प्रारंभिक आवेदन शुल्क के भुगतान पर घर से काम करने की पेशकश (Work From Home Job) कर लोगों ठगने के मामले में https://india-mart.co वेबसाइट को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है.

इस वेबसाइट के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था. कोर्ट ने पाया कि वेबसाइट बंद हो रही है और खुद को इंडियामार्ट के प्रतिनिधि के रूप में गलत तरीके से पेश करके और नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी की गतिविधियों में लिप्त है. कोर्ट ने डोमेन नेम रजिस्ट्रार, गोडैडी को उस व्यक्ति के ब्योरे को रिकॉर्ड में रखने को कहा, जिसने एक सप्ताह के भीतर डोमेन नाम पंजीकृत किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2022 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).