Court Sentence For Yasin Malik: उम्रकैद या फांसी? यासीन मलिक को आज सजा सुना सकती है दिल्ली की कोर्ट
दिल्ली की एक अदालत आतंकी वित्त पोषण के मामले में दोषी कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की सजा पर आज फैसला सुना सकती है. मलिक को न्यूनतम उम्रकैद और अधिकतम सजा ए मौत हो सकती है.
Court Sentence For Yasin Malik: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट आतंकी वित्त पोषण के मामले में दोषी कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक की सजा पर आज फैसला सुना सकती है. मलिक को न्यूनतम उम्रकैद और अधिकतम सजा ए मौत हो सकती है. इसके अलावा अदालत जुर्माना भी लगा सकती है. UAPA के तहत यासीन मलिक दोषी पाया गया है. जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख मलिक ने अदालत में कहा था कि वह खुद के खिलाफ लगाए आरोपों का विरोध नहीं करता.
मलिक पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (UAPA) की धारा 16 (आतंकी गतिविधि), धारा 17 (आतंकी फंडिंग), धारा 18 (आतंकी गतिविधि की साजिश) और धारा 20 (आतंकवादी गिरोह या संगठन का सदस्य होना) सहित आईपीसी की धारा 120-B (आपराधिक साजिश) और 124-A (राजद्रोह) के तहत केस दर्ज किया गया था. ये मामला 2017 का है. यासीन मलिक ने खुद अपना गुनाह कबूल किया है.
अलगाववादी नेता यासीन मलिक को NIA कोर्ट में किया गया पेश, आज सुनाई जाएगी सजा#YasinMalik pic.twitter.com/OZpxK7MVoC
— News24 (@news24tvchannel) May 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2022 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

