देश

North East Election Result 2023: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज, जेपी नड्डा BJP मुख्यालय पहुंचे

त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव परिणाम आने के बाद तीनों राज्यों में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई. तीनों राज्यों के परिणाम आने के बाद भाजपा प्रमुख जे.पी. नड्डा भाजपा मुख्यालय पहुंचे है.

North East Election Result 2023: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार बनाने की कवायद तेज, जेपी नड्डा BJP मुख्यालय पहुंचे
JP Nadda

North East Election Result 2023: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के चुनाव परिणाम आने के बाद तीनों राज्यों में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई. भारतीय जनता पार्टी जहां त्रिपुरा , नागालैंड में एनडीए समर्थन से सरकार बनाने जा रही है. वहीं मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है. दो राज्यों में जहां बीजेपी की सरकार गठन होने जा रही है. वहीं मेघालय में एनपीपी की सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी ने मेघालय में एनपीपी को समर्थन देने का फैसला किया है. दोनों राज्यों में सरकार बनाने को लेकर चर्चा करने को लेकर जेपी नड्डा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे हैं. कहा जा रहा है कि कुछ ही समय में पीएम मोदी भी पहुंचने वाले है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कहा कि मेघालय विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के प्रमुख कॉनराड संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और राज्य में नई सरकार बनाने के लिए उनका आशीर्वाद मांगा। सरमा ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की मेघालय राज्य इकाई को अगली सरकार बनाने में एनपीपी का समर्थन करने की सलाह दी है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2023 07:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).