ONGC Barge Tragedy: अरब सागर से अब तक 71 शव बरामद, तूफान तौकते की चपेट में आने से डूब गया था बार्ज और टगबोट
मुंबई पुलिस ने कहा कि बार्ज पी-305 और टगबोट वरप्रदा जहाज के अरब सागर में डूबने के बाद अब तक 71 शव बरामद किए जा चुके हैं. भीषण चक्रवाती तूफान तौकते के कारण बीते सोमवार की देर रात बार्ज पी-305 डूब गया. तूफानी अरब सागर में हादसे के वक्त बार्ज पर कुल 261 लोग सवार थे. अरब सागर बार्ज या तेल रिग त्रासदी में मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
अरब सागर में बॉम्बे हाई फील्ड के अपतटीय विकास क्षेत्र में बदकिस्मत बार्ज तूफान तौकते की चपेट में आकर बीते सोमवार देर रात डूब गया था.
Till now, 71 bodies retrieved after barge P305 and tugboat Varaprada sank in the Arabian Sea: Mumbai Police
— ANI (@ANI) May 25, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

