देश

चक्रवात का कहर: अरब सागर से 14 शव बरामद, नौसेना ने 184 लोगों को बचाया

नौसेना का युद्धपोत आईएनएस कोच्चि बजरे पी305 से बचाए गए लोगों में से 125 को लेकर बुधवार को मुंबई पहुंचा. यह चक्रवात तौकते में फंसने के कारण अरब सागर में डूब गया था. भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल बॉम्बे हाई फील्ड्स के पास लापता 89 लोगों की तलाशी में जुटी हुई है. नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल ने बजरे से मंगलवार तक 184 लोगों को सकुशल बचाने में कामयाबी हासिल कर ली है. मंगलवार की देर रात तक, आईएन-आईसीजी की टीमों ने सीकिंग हेलीकॉप्टरों, दो नौसैनिक जहाजों और दो अपतटीय आपूर्ति जहाजों की मदद से डूबे हुए बजरे पीएपीएए-305 से लोगों को बचाया था.

चक्रवात का कहर: अरब सागर से 14 शव बरामद, नौसेना ने 184 लोगों को बचाया
चक्रवात I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई तट पर बार्ज P305 के डूबने के बाद अरब सागर से 14 शव बरामद किए गए हैं, अब तक 184 लोगों को बचाया गया है. खोज और बचाव कार्य जारी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).