Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर, चेन्नई में मूसलाधार बारिश.. जलभराव में फंस गई कार; देखें VIDEO
चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. लगातार भारी बारिश के कारण चेन्नई शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारी जलभराव के कारण एक कार को फंसा हुआ देखा जा सकता है.
Cyclone Michaung: चक्रवाती तूफान मिचौंग के कारण चेन्नई और इसके आसपास के जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. लगातार भारी बारिश के कारण चेन्नई शहर के निचले और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारी जलभराव के कारण एक कार को फंसा हुआ देखा जा सकता है. बहरहाल, नगर निगम के कर्मचारी शहर में जगह-जगह भरे पानी को निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं. तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई और इंटरनेट सेवा बाधित हुई है. चक्रवाती तूफान मिचौंग के असर के कारण चेन्नई और आसपास के चेंगलपेट, कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों में रविवार देर रात से भारी बारिश जारी है. चक्रवात की वजह से रेल एवं हवाई सेवाओं को रद्द किया गया है या उनमें देरी हुई है. इस तूफान के पांच दिसंबर को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट पर पहुंचने की संभावना है.
देखें वीडियो-
#WATCH | Tamil Nadu: A car was seen stuck in the massive waterlogging in Chennai's Velachery and Pallikaranai areas, caused due to heavy rainfall
(Video source: A local present at the site of the incident) pic.twitter.com/Lvl9MJnw0N
— ANI (@ANI) December 4, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2023 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

