COVID-19: मुंबई में बढ़े कोरोना के मामले, 350 नए केस के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 1658 हुई
कई महीनों के बाद मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के 350 नए मामले सामने आये है. बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटे में महानगर में इस महामारी के किसी मरीज की जान नहीं गयी. हालांकि बीएमसी अधिकारीयों का कहना है कि संक्रमण बढ़ तो रहे हैं लेकिन जानलेवा नहीं हैं क्योंकि मरीज स्वस्थ हो रहे हैं. आज जो 295 मरीज सामने आये, उनमें 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मुंबई में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 350 नए मामले आए जो पिछले कई महीने में सर्वाधिक संक्रमण के मामले हैं. बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी. बीएमसी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में महानगर में इस महामारी के किसी मरीज की जान नहीं गयी. मुंबई में बुधवार को कोविड-19 के 295 नए मामले आए थे.
नगर निकाय की विज्ञप्ति के अनुसार अब महानगर में कोविड-19 के कुल सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 1658 हो गई है. हालांकि बीएमसी अधिकारीयों का कहना है कि संक्रमण बढ़ तो रहे हैं लेकिन जानलेवा नहीं हैं क्योंकि मरीज स्वस्थ हो रहे हैं. आज जो 295 मरीज सामने आये, उनमें 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीएमसी का कहना है कि आज 223 मरीज संक्रमणमुक्त हुए. मुंबई में 12 फरवरी 2022 को देश की इस वित्तीय राजधानी में कोविड-19 के 342 नये मामले सामने आये थे और तीन मरीजों की जान चली गयी थी.
COVID-19 | 350 new cases and 0 death reported in Mumbai while 223 patients recovered as of May 26. Active cases at 1658 pic.twitter.com/kGQrjBAOTJ
— ANI (@ANI) May 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2022 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

