देश

India JN.1 COVID Cases: भारत में कोरोना के नए वैरिएंट की बढ़ी रफ़्तार, गुजरात, कर्नाटक समेत 8 राज्यों में 26 दिसंबर तक 109 केस

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले तेजी के साथ बढ़ने शुरू हो गए है. जानकारी के मुताबिक बुधवार 26 दिसंबर तक भारत में कोरोना के नए वैरिएंट 109 नए मामले दर्ज किए गए. जिसमें गुजरात, गोवा समेत 8 राज्य शामिल है.

India JN.1 COVID Cases: भारत में कोरोना के नए वैरिएंट की बढ़ी रफ़्तार, गुजरात, कर्नाटक समेत 8 राज्यों में 26 दिसंबर तक 109 केस
Corona (Photo Credit: ANI)

India JN.1 COVID Cases: भारत में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले तेजी के साथ बढ़ने शुरू हो गए है. जिसको लेकर मोदी सरकार सर्तक हो गई है और इस महामारी के रोकथाम के लिये जरूरी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसके बाद भी कोरोना के नए वैरिएंट के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बुधवार 26 दिसंबर तक भारत में कोरोना के नए वैरिएंट 109 नए मामले दर्ज किए गए. जिसमें गुजरात से 36, कर्नाटक में 34, गोवा में 14, महाराष्ट्र में 9, केरल में 6, राजस्थान में 4, तमिलनाडु में 4 और तेलंगाना से अब तक कुल दो मामले पाए जा चुके हैं

कोविड-19 के भी मामले बढ़ने शुरू:

भारत में कोरोना के नए वैरिएंट के जहां मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं. वहीं कोविड-19 के भी मामले भारत में एक बार फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के मुताबिक बुधवार 27 दिसंबर को भारत में एक दिन में कोरोना के 529 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4093 हो गई है.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).