West Bengal : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ तीखी बहस- Video
अपने विवादित बयान और आक्रामक भाषण के लिए हमेशा सुर्खियों में रहनेवाले कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बहस की , इस दौरान उन्होंने एक सदस्य को धक्का भी दिया.
इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथ कई पार्टियां है, जिनमें से एक तृणमूल कांग्रेस भी है. पश्चिम बंगाल में तृणमूल ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए है. पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता और टीएमसी नेताओं की आपस में नहीं बनती है. इसी का एक नजारा आज देखने को मिला. दरअसल कांग्रेस के बेहरामपुर के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने मुर्शिदाबाद में टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बहस की. इस दौरान चौधरी इतने आक्रामक दिखाई दिए कि उन्होंने एक सदस्य को धक्का दे दिया. यह भी पढ़े :Jammu And Kashmir: पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने जताया जीत का भरोसा,कहा – यहां से 6 सीटें जीतेगी इंडिया अलायंस – Video
देखें वीडियो :
#WATCH मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल: कांग्रेस नेता और बेहरामपुर से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी को कुछ टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ बहस करते हुए देखा गया।
(वीडियो सोर्स-TMC) pic.twitter.com/DazraxOa9Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2024 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

