Election 2024: हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों को BJP ने दिया उपचुनाव का टिकट, CM सुक्खू ने कहा - खरीद-फरोख्त शुरू...-VIDEO
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अयोग्य विधायकों को बीजेपी ने टिकट देकर यह साबित कर दिया कि वह खरीद-फरोख्त में लगी है.
Election 2024: बीजेपी ने आज गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की. इस लिस्ट में कांग्रेस छोड़ने वाले 6 अयोग्य विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी बनाया गया है. इसे लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अयोग्य विधायकों को बीजेपी ने टिकट देकर यह साबित कर दिया कि वह खरीद-फरोख्त में लगी है. राज्य की जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी.
विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही बीजेपी: CM सुक्खू
#WATCH भाजपा ने कांग्रेस छोड़ने वाले 6 अयोग्य विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया है।
CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "इससे साबित होता है कि भाजपा खरीद-फरोख्त में लगी है। राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 02:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

