CM Kejriwal Remembered Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया को याद कर भावुक हुए सीएम केजरीवाल, कहा- गरीबों को शिक्षा देने वाला 1 साल से जेल में है- VIDEO
CM Kejriwal Remembered Manish Sisodia: दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और AAP नेता मनीष सिसोदिया को याद किया. उन्होंने सभी विधायकों से खड़े होकर मनीष सिसोदिया को सलाम करने के लिए कहा. इसके अलावा विपक्षी नेता रामवीर विधूड़ी से भी खड़े होने की अपील की. सीएम केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया मेरा छोटा भाई है. उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है. आज गरीबों को शिक्षा देने वाला व्यक्ति एक साल से जेल में है. इतिहास गवाह है कि जब-जब ऐसे लोग आकर सिस्टम को चुनौती देते हैं, तो उनके साथ ऐसा अन्याय होता है. केंद्र सरकार एक साल में एक नए पैसे का भी सबूत नहीं पेश कर पाई. हम उनके संघर्ष को सलाम करते हैं. मुझे उन पर गर्व है. उनसे हम प्रेरणा लेंगे.
वीडियो देखें:
#WATCH विधानसभा में AAP विधायकों ने खड़े होकर पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को सलाम किया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "उन्होंने (मनीष सिसोदिया) वो किया जो कोई सरकार नहीं कर सकी। इतिहास गवाह है कि जब-जब ऐसे लोग आकर सिस्टम को चुनौती देते हैं, तो उनके साथ ऐसा अन्याय… pic.twitter.com/BRlRRHzbf0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

