Dahi Handi 2022: ठाणे में दही हांडी उत्सव में शामिल हुए सीएम एकनाथ शिंदे, उनके साथ नजर आईं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर
मुंबई से सटे ठाणे में दही हांडी का भव्य आयोजन किया गया, जहां राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे और उनके साथ इस अवसर पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी नजर आईं. इस अवसर पर श्रद्धा मटकी फोड़ने वाले गोविंदाओं की टोली का उत्साह बढ़ाती नजर आईं.
Dahi Handi 2022: एक तरफ जहां देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) मनाई जा रही है तो वहीं महाराष्ट्र (Maharshtra) में दही हांडी (Dahi Handi) की धूम देखने को मिल रही है. कान्हा की नटखट लीलाओं का जश्न मनाने के लिए महाराष्ट्र में जगह-जगह पर दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया है. इसी कड़ी में ठाणे में दही हांडी का भव्य आयोजन किया गया, जहां राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) पहुंचे और उनके साथ इस अवसर पर बॉलीवुड की एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) भी नजर आईं. इस अवसर पर श्रद्धा मटकी फोड़ने वाले गोविंदाओं की टोली का उत्साह बढ़ाती नजर आईं. कार्यक्रम से सीएम एकनाथ शिंदे के साथ श्रद्धा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
देखें तस्वीरें-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

