देश

Chhattisgarh Horror: बाल खींचकर जमीन पर पटका, फिर जमकर की पिटाई... अनाथालय में बच्चियों के साथ महिला ने की क्रूरता की हदें पार (Watch Video)

छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां शिवनगर में मौजूद एक अनाथालय की सच्चाई अब वीडियो के जरिए पूरे देश के सामने आ चुकी है.

Chhattisgarh Horror: बाल खींचकर जमीन पर पटका, फिर जमकर की पिटाई... अनाथालय में बच्चियों के साथ महिला ने की क्रूरता की हदें पार (Watch Video)
Adoption Centre in Kanker | Photo: Twitter

छत्तीसगढ़ के कांकेर (Kanker) से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां शिवनगर में मौजूद एक अनाथालय की सच्चाई अब वीडियो के जरिए पूरे देश के सामने आ चुकी है. वीडियो में एक महिला प्रोग्राम मैनेजर दो मासूम बच्चियों को बेरहमी से पीटते हुई दिखाई दे रही है. वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह एक महिला कर्मचारी बच्ची के बाल पकड़कर उसे जमीन में पटक रही है.

इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला बच्चों की किस कदर से पिटाई कर ही है. महिला ने एक बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल पकड़कर उठाकर जमीन पर पटक दिया. इसके बाद उसने जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ाकर एक बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया. इसके बाद महिला ने दूसरी बच्ची को भी बेरहमी से पीटा. वहीं पास से ही दो महिला स्टॉफ भी गुजरती हैं पर दोनों उस महिला को रोकने की कोशिश नहीं करती हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).