Chhattisgarh: 73वें गणतंत्र दिवस पर सीएम भूपेश बघेल ने दी बड़ी सौगात, सरकारी कर्मचारी अब सप्ताह में सिर्फ 5 दिन करेंगे काम
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने आज 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐलान किया कि शासकीय कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी.
देश के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में सीएम भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि शासकीय कर्मचारियों की कार्य-क्षमता और उत्पादकता बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार अब 5 कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करेगी.
आज गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के लिए की गई महत्वपूर्ण घोषणाएँ आप अभी के साथ साझा कर रहा हूँ। 🇮🇳#RepublicDay pic.twitter.com/8jjcYzPoCq
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2022 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

