MLA Chhanni Chandu Sahu Attack: छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस विधायक छन्नी चंदू साहू पर जान लेवा हमला, शराब के नशे में युवक ने चाकू से किया वार- Video
कांग्रेस की विधायक छन्नी साहू पर रविवार को एक कार्य्रकम के दौरान एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. राहत वाली बात है कि हमले मेंविधायक छन्नी जरूर घायल हुई है. लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई है.
Congress MLA Chhanni Chandu Sahu Attack: कांग्रेस की विधायक छन्नी साहू पर रविवार को एक कार्य्रकम के दौरान एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. राहत वाली बात है कि हमले मेंविधायक छन्नी जरूर घायल हुई है. लेकिन उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई है. खुद पर हुए हमले के बाद विधायक छन्नी चंदू साहू ने बताया, ''मैं भूमि पूजन के लिए जोधरा गांव गई थी, वहां 21-22 साल का एक लड़का पीछे से आया और मुझ पर चाकू से हमला कर दिया, मैंने बचाव के लिए हाथ आगे किया, मेरे हाथ में चोट आई है. फिलहाल हमला होने के तुरंत बाद ही पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के रविवार को खुज्जी विधानसभा की विधायक छन्नी साहू जोधारा गांव में आयोजित के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी. जहां आस पास गांव के लोगों की भीड़ उमड़ी थी. इसी दौरान बताया जा रहा है कि शराब के नशे में एक युवक ने विधायक छन्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसे तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं विधायक को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां छन्नी साहू की प्राथमिक इलाज की गई.
Video:
#WATCH छत्तीसगढ़: राजनांदगांव ज़िले में कल एक युवक द्वारा कथित तौर पर चाकू से हमला करने के बाद एक महिला कांग्रेस विधायक घायल हो गईं।
विधायक छन्नी चंदू साहू ने बताया, ''मैं भूमि पूजन के लिए जोधरा गांव गई थी, वहां 21-22 साल का एक लड़का पीछे से आया और मुझ पर चाकू से हमला कर दिया,… pic.twitter.com/kPmP6yivlX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

