देश

Air India Food: मशहूर शेफ संजीव कपूर ने खराब खाने को लेकर एयर इंडिया से पूछा सवाल- क्या भारतीयों को यही खाना चाहिए? (See Photos)

मशहूर शेफ संजीव कंपूर (Sanjeev Kapoor) ने एयर इंडिया की फ्लाइट में उन्हें परोसे गए खाने को लेकर शिकायत की है. उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. संजीव कपूर ने एयर इंडिया में परोसे गए खाने की तस्वीर भी को शेयर किया है.

Air India Food: मशहूर शेफ संजीव कपूर ने खराब खाने को लेकर एयर इंडिया से पूछा सवाल- क्या भारतीयों को यही खाना चाहिए? (See Photos)
Sanjeev Kapoor (Photo: Social Media)

मशहूर शेफ संजीव कंपूर (Sanjeev Kapoor) ने एयर इंडिया की फ्लाइट में उन्हें परोसे गए खाने को लेकर शिकायत की है. उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. संजीव कपूर ने एयर इंडिया में परोसे गए खाने की तस्वीर भी को शेयर किया है. इसमें उन्होंने बताया है कि एयर इंडिया विमान में यात्रा के दौरान ठंडा चिकन टिक्का, बहुत कम फिलिंग वाला सैंडविच और स्वीट डिश के नाम पर स्पंज जैसा रंगा हुआ मीठा क्रीम और येलो गेज सुगर शिरप दिया गया. एयर इंडिया के बिजनेस क्लास के यात्री ने फ्लाइट के खाने में कीड़े का वीडियो शेयर किया (Watch Video)

उन्होंने ट्विटर पर खाने की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "जाग जाओ एअर इंडिया" उन्होंने आगे लिखा, "क्या वाकई में क्या भारतीयों को नाश्ते में यही खाना चाहिए?" इससे पहले आज सोमवार को ही मुंबई से चेन्नई तक बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे एयर इंडिया के एक यात्री ने सोमवार को अपने विमान के भोजन में कीड़े पाए जाने का एक वीडियो साझा किया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2023 11:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).