महाराष्ट्र के भंडारा जिले तुमसर शहर से एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक होटल में खाने के पोहे में इल्लियां और चीटियां थी. इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. ये मामला तुमसर तहसील के सिहोरा के होटल राजाभाई पोहेवाला में सामने आई है. जानकारी के मुताबिक़ कुछ युवक छुट्टी के लिए चंद्रपुर गए हुए थे. वापस आते हुए वे यहां नाश्ता करने के लिए रुके, इस होटल से डोसा और पोहा उन्होंने मंगवाया. तब पोहे में छोटी चीटियां और इल्लियां दिखाई दी. इसकी जानकारी उन्होंने होटल मालिक को दी तो उलटा उसने इन ग्राहकों से विवाद किया. ये वीडियो वायरल हो चूका है और इस पोहेवाले पर कार्रवाई की मांग अब उठने लगी है. ये भी पढ़े :Video: लड़की ने ऑर्डर किया बर्गर, खाते हुए दिखी अंदर ऐसी चीज की उड़े होश, मुंबई की घटना

देखे वीडियो :

 

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)