Buffalo Worth Rs 10 Crore: पटना के कैटल एक्सपो में आया 'बाहुबली' भैंसा, कीमत 10 करोड़.. देखने के लिए जुट रही लोगों की भारी भीड़
पटना के वेटनेरी ग्राउंड में लगे बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में आया एक 'बाहुबली' भैंसा सुर्खियां बटोर रहा है. इस भैंसे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. इस भैंसे का नाम गोलू है और इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गोलू नाम का यह भैंसा हरियाणा से पटना लाया गया है. यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है.
पटना के वेटनेरी ग्राउंड में लगे बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो में आया एक 'बाहुबली' भैंसा सुर्खियां बटोर रहा है. इस भैंसे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट रही है. इस भैंसे का नाम गोलू है और इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस गोलू नाम का यह भैंसा हरियाणा से पटना लाया गया है. यह भैंसा मुर्रा नस्ल का है. भैंसे के मालिक का कहना है कि भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये आंकी गई है. इसके लिए भैंस के मालिक नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति से पद्मश्री भी मिल चुका है. इस भैंस का उपयोग प्रजनन के लिए किया जाता है. 10 करोड़ रुपये की कीमत वाले भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह ने बताया कि वह भैंस को रोजाना साधारण चारा खिलाते हैं. भैंस पर हर महीने करीब 50 से 60 हजार रुपये खर्च होते हैं. ये कीमती भैंसा पहले भी कई किसान मेलों में जा चुका है.
देखें वीडियो-
अपने आप में खास है ये ₹10 करोड़ का भैंसा!
पटना के वेटनेरी ग्राउंड में लगे Bihar Dairy and Cattle Expo में आया है ₹10 करोड़ भैंसा, जानिए इसकी खासियत।#BiharExpo #CattleExpo #Buffalo pic.twitter.com/EQQ9SGVTKC
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) December 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

