देश

BS Yediyurappa Sexual Harassment Case: कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप, सरकार बोली जांच के बाद होगा खुलासा- VIDEO

कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा पर 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज हुआ है.

BS Yediyurappa Sexual Harassment Case: कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा पर नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का आरोप, सरकार बोली जांच के बाद होगा खुलासा- VIDEO
B.S. Yediyurappa

BS Yediyurappa Sexual Harassment Case: कर्नाटक के पूर्व सीएम और वरिष्ठ बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा पर 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उनके खिलाफ बेंगलुरु के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज हुआ है.

पीड़िता का कहना है कि वह 2 फरवरी को यौन उत्पीड़न के एक मामले में येदियुरप्पा से मदद मांगने बेंगलुरु गई थी. इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर उसका यौन उत्पीड़न किया.

वीडियो देखें: 

इस मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कल रात लगभग 10 बजे एक महिला ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. जब तक हमें सच्चाई नहीं पता, हम कुछ भी खुलासा नहीं कर सकते. यह एक राजनीतिक षडयंत्र भी हो सकता है. इसके बावजूद पीड़ित महिला को सुरक्षा की जरूरत होगी तो दी जाएगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).