देश

Ayodhya: राम मंदिर उद्घाटन से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, अयोध्या में सभी होटल की प्री-बुकिंग रद्द, सिर्फ निमंत्रण वाले लोग ही शहर में रहेंगे

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पहले से होटल और धर्मशालाओं में हुई बुकिंग कैंसिल होगी. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को समीक्षा बैठक के बाद निर्देश दिए हैं.

Ayodhya: राम मंदिर उद्घाटन से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, अयोध्या में सभी होटल की प्री-बुकिंग रद्द, सिर्फ निमंत्रण वाले लोग ही शहर में रहेंगे

अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन की जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है रामभक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है. 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के हाथों मंदिर में भगवान रामलला (Ramlala Pran Pratishtha) की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

इसी बीच आज सीएम योगी ने समीक्षा बैठक की, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए. प्रदेश सरकार ने अयोध्या में 22 जनवरी की तारीख में सभी होटलों-धर्मशालाओं की प्री-बुकिंग को कैंसिल कर दिया है. सिर्फ निमंत्रण वाले लोग ही शहर में रहेंगे. VVIP सुरक्षा को लेकर CM योगी ये निर्देश दिए हैं. VVIP सुरक्षा को देखते हुए ये बुकिंग कैंसिल होगी. 22 जनवरी को अयोध्या में सिर्फ वही लोग रुक पाएंगे जिनके पास Duty का पास या श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट का निमंत्रण पत्र होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2023 08:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).