BMW Fire Video: चेन्नई में बीच सड़क पर दौड़ती बीएमडब्ल्यू कार में लगी आग, धू-धूकर जली
चेन्नई में मंगलवार सुबह सड़क पर दौड़ती एक BMW कार में आग लग गई. आग लगने के बाद कार कुछ ही मिनट में जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि कार ड्राइवर ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई.
BMW Fire Video: चेन्नई में मंगलवार सुबह सड़क पर दौड़ती एक बीएमडब्ल्यू (BMW) कार में आग लग गई. आग लगने के बाद कार कुछ ही मिनट में जलकर राख हो गई. गनीमत रही कि कार ड्राइवर ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई. नहीं तो कार ड्राइवर की हादसे में जान जा सकती थी. हालांकि कार माग लगने के बाद काबू पाने के लिए दमकल को बुलाया गया. लेकिन दमकल की टीम आने तक कार जल चुकी थी. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
|जानकारी के अनुसार, कार 22 वर्षीय पार्थ सारथी नामक युवक चला रहा था. वह तिरुवल्लिकेनी से तिंडीवनम की तरफ जा रहा था. इसी दौरान उसकी BMW कार से धुंआ उठने के बाद आग लग गई. यह देखकर वह घबरा गया और गाड़ी से कूदकर बाहर आ गया. जैसे ही वह गाड़ी से बाहर आया, वैसे ही कार में आग लग गई.
Video:
This is scary. #BMW car caught fire at Chrompet, Chennai. #ChennaiRains pic.twitter.com/Ob1MgKH5ZA
— The Dreamer (@Asif_admire) July 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2023 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

