Bihar: आंधी-तूफान के सामने कमजोर पड़ा भागलपुर में बन रहा ब्रिज, रात में ढहा, JDU विधायक बोले- दोषी को बचने नहीं दिया जाएगा

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बीती रात आंधी के कारण निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया. सुल्तानगंज से जदयू विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा “हमने सीएम नीतीश कुमार को इसकी जानकारी दे दी है और जांच शुरू की जाएगी. ऐसा लगता है कि पुल के निर्माण के लिए घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है.”

बिहार के भागलपुर जिले में बन रहा एक पुल मौसम की मार नहीं झेल सका और आंधी-तूफान में ढह गया. भागलपुर के सुल्तानगंज में बीती रात आंधी के कारण निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिर गया. सुल्तानगंज से जदयू विधायक ललित नारायण मंडल ने कहा, "मुख्यमंत्री को सूचित कर दिया है. मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी. दोषी को बचने नहीं दिया जाएगा. गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया."

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\