देश

Bihar: समस्तीपुर में भाभी को ननद से हुआ प्यार, गुपचुप तरीके से रचाई शादी, जानें पूरी कहानी

समस्तीपुर में भाभी को ननद से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली. 10 साल की शादी और 2 बच्चों के बाद भी भाभी ननद को दिल दे बैठी. 5 महीने पहले दोनों ने शादी रचा ली.

Bihar: समस्तीपुर में भाभी को ननद से हुआ प्यार, गुपचुप तरीके से रचाई शादी, जानें पूरी कहानी
(Photo: Twitter)

बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है. समस्तीपुर में  भाभी को ननद से  प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली. 10 साल की शादी और 2 बच्चों के बाद भी भाभी ननद को दिल दे बैठी. 5 महीने पहले दोनों ने शादी रचा ली.

ससुराल भाभी के साथ 18 साल की ननद भी रहती थी. दोनों एक-दूसरे से अपनी सारी बातें शेयर करते रहते थे. धीरे-धीरे दोनों का  रिश्ता गहरा होता चला गया. ननद को लेकर भाभी के मन में प्यार पनपने लगा. एक दिन भाभी ने ननद से कह दिया कि "मैं तुमसे प्यार करती हूं." वो हैरान थी, उसने पूछा भाभी ये कैसे हो सकता है. हम दोनों लड़की हैं. इसके बाद भाभी ने ननद को समझाया और वो मान गई. इसके बाद दोनों घर के अंदर पति-पत्नी की तरह रहने लगे.

भाभी ने बताया कि "मैं और ननद पति -पत्नी की तरह एक कमरे में सोते. हमारे बीच सब कुछ होता था. जैसा कि एक पति और पत्नी के बीच होता है. थोड़ा बहुत विरोध के बाद पति ने दोनों के रिश्ते को अपना लिया, लेकिन भाभी की बड़ी ननद इसका विरोध करती रही. महिला के पति ने कहा, "मुझे को आपत्ति नहीं है, उन्हें मेरी बहन से प्यार हो गया, अगर वो खुश है तो मैं भी खुश हूं". अब ननद-भाभी पति-पत्नी के रुप में साथ रहती है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).