देश

Bihar Opposition Meeting: विपक्षी दलों की बैठक के बीच BJP कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, राहुल गांधी की तुलना 'देवदास' फिल्म में शाहरुख खान के किरदार से की गई (Watch Video)

बिहार के पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है. बैठक शुरू होने से पहले ही पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का एक पोस्टर लगा है. पोस्टर में राहुल गांधी की तुलना देवदास' फिल्म में शाहरुख खान के किरदार से की गई है.

Bihar Opposition Meeting: विपक्षी दलों की बैठक के बीच BJP कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, राहुल गांधी की तुलना 'देवदास' फिल्म में शाहरुख खान के किरदार से की गई (Watch Video)

Bihar Opposition Meeting: देश में अगले साल संभावित लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दल एकजुटता के प्रयास में आज बिहार के पटना में बैठक होने जा रही है. बैठक में शामिल होने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब से कुछ समय पहले दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुए. राहुल गांधी के पटना पहुंचने से पहले ही पटना में बीजेपी कार्यालय के बाहर राहुल गांधी का एक पोस्टर लगा है. पोस्टर में राहुल गांधी की तुलना देवदास' फिल्म में शाहरुख खान के किरदार से की गई है. साथ ही पोस्टर में लिखा गया है कि बाबू जी ने कहा शहर छोड़ दो. पारों ने कहा कि शराब छोड़ दो, अज तुमने कहा कि शहर छोड़ दो. एक दिन तुम कहोगे कि राजनीति छोड़ देंगे. बता दें कि पटना में होने वाली विपक्षी पार्टियों की बैठक में जेडीयू, आरजेडी,  कांग्रेस, सपा, टीएमसी, एसीपी, समेत करीब 15 पार्टियों के नेता शामिल होने वाले हैं. जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय होने वाली है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).