Bihar Politics: महागठबंधन में पड़ सकती है दरार! जीतन राम मांझी की मांग, मेरे बेटे को CM बनाएं, 'युवा और पढ़ा लिखा है' (Watch Video)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रापर हैं. उन्होंने अपने एक बयान के दौरान उन्होंने कहा कि उनका बेटा युवा के साथ ही पढ़ा लिखा है. इसलिए वे चाहते है कि उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाए. उनके बयान को लेकर कहा जा रहा है बिहार में महागठबंधन में दरार पड़ सकती है.
Bihar Politics: बिहार में क्या महागठबंधन में दरार पड़ने जा रही है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के बयान से तो ऐसे ही लग रहे हैं. दरअसल जीतन राम मांझी इन दिनों गरीब संपर्क यात्रा (Garib Sampark Yatra) पर हैं. उन्होंने अपने एक बयान के दौरान कहा कि उनका बेटा संतोष, पढ़ा लिखा होने के साथ ही युवा है. इसलिए वे चाहते है कि उनके बेटे को मुख्यमंत्री बनाया जाए. क्योंकि जब हमारे लोग होंगे तभी ही हमारा विकास हो सकता है.
मांझी के बयान के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि क्या महागठबंधन में दरार पड़ने जा रही है. क्योंकि उनका यह बयान एक तरह से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज के तौर पर देखा जा रहा है. हालंकि मांझी के इस बयान पर सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का क्या प्रतिकिया होगी. फिलहाल इस उनके इस बयान पर अभी कोई प्रतिकिया नहीं आई है.
Video:
"मैं अपने बेटे संतोष सुमन को CM बनाने की पेशकश करता हूं"
◆ बिहार में महागठबंधन के नेता जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
Jitan Ram Manjhi | #JitanRamManjhi pic.twitter.com/NTsGdWflCK
— News24 (@news24tvchannel) February 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2023 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

