Atiq-Ashraf Murder: अतीक और अशरफ की हत्या पर भड़के सीएम नीतीश कुमार, कहा- कोई जेल जाएगा तो क्या उसे मार दोगे? (Watch Video)
माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नाराजगी जाहिर की है. मीडिया से बातचीत में कहा कि क्या कोई जेल जायेगा और उसे इलाज और उसे किसी और दूसरे कम से ले जाने पर उसे मार दिया जायेगा.
Atiq-Ashraf Murder: माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ की हत्या पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नाराजगी जाहिर की है. मीडिया से बातचीत में कहा कि क्या कोई जेल जायेगा और उसे इलाज और उसे किसी और दूसरे कम से ले जाने पर उसे मार दिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को देखना चाहिए था जो जेल में हैं और उसे इलाज या अन्य चीज के लिए बाहर ले जा रहे थे और उसके साथ ऐसा रास्ते में हो जाए तो ये दु:खद है इसके खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होनी चाहिए. जो भी जेल में जाएगा तो क्या उसे मार देना चाहिए? यह फैसला तो कोर्ट करती है न?
Video:
"कोई जेल में जाएगा तो क्या उसको मार दोगे, ऐसा कोई नियम है क्या" : @NitishKumar#AtiqueAhmed | Atique Ahmed pic.twitter.com/3PN1szgHLN
— News24 (@news24tvchannel) April 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

