Bihar: सरेंडर.. सरेंडर.. चिल्लाती रही पुलिस और 4 मिनट में 16 लाख लूटकर फरार हो गए लुटेरे, बिहार के आरा में बैंक लूट की अजीबोगरीब घटना; देखें VIDEO
बिहार के आरा जिले में बुधवार को लुटेरे एक्सिस बैंक से करीब 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बैंक के बाहर पुलिस लुटेरों को सरेंडर करने के लिए चिल्लाती रही और लुटेरे सिर्फ चार मिनट के अंदर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस अब लुटेरों को पकड़ने में जुटी है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
बिहार के आरा जिले में बुधवार को लुटेरे एक्सिस बैंक से करीब 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. बैंक के बाहर पुलिस लुटेरों को सरेंडर करने के लिए चिल्लाती रही और लुटेरे सिर्फ चार मिनट के अंदर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए. इस संबंध में भोजपुर पुलिस ने ट्वीट कर बताया, ''सभी लोगों को सूचित करना है कि आज दिनांक 6 दिसंबर 2023 की सुबह लगभग 10:15 बजे एक्सिस बैंक आरा में पांच अपराधी हथियार के साथ घुसे थे और बैंक कर्मियों को एक रूम में बंद कर दिया और काउंटर पर रखे हुए लगभग साढ़े 16 लाख रुपए लेकर 4 मिनट के अंदर फरार हो गए.'' पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तब पता चला कि अपराधी बैंककर्मियों को एक कमरे में बंद कर कैश काउंटर पर रखे करीब 16 लाख रुपये लेकर फरार हो चुके हैं. पुलिस अब लुटेरों को पकड़ने में जुटी है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है.
देखें वीडियो-
पुलिस ने चारों तरफ़ से घेर लिया,अपराधी को आत्मसमर्पण करने के लिए बाहर से आग्रह करते रहे और अपराधी बैंक से पैसे लूट कर फ़रार हो गया
घटना आरा के एक्सिस बैंक की है
पुलिस का कहना है जब पुलिस पहुँची तो अपराधी बैंक कर्मी को एक कमरे में बंद कर फ़रार हो गया pic.twitter.com/OXz59qK5Q1
— Abhishek Kumar (@Abhishek_tweet4) December 6, 2023
सभी लोगों को सूचित करना है कि आज दिनांक 6 दिसंबर 2023 की सुबह लगभग 10:15 बजे एक्सिस बैंक आरा में पांच अपराधी हथियार के साथ घुसे थे और बैंक कर्मियों को एक रूम में बंद कर दिया और काउंटर पर रखे हुए लगभग साढ़े 16 लाख रुपए लेकर 4 मिनट के अंदर फरार हो गए ,
— Bhojpur Police (@bhojpur_police) December 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

