Assam: जंगली हाथी ने शख्स का पीछा करते हुए किया हमला, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
असम के धुबरी जिले से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. तामारहट इलाके के एक गांव में 18 दिसंबर को एक हाथी अचानक से गांव में घुस आया. जिसके बाद वह गांव में उत्पात मचाने लगा, देखते ही देखते वह लोगों को दौड़ाने लगा.
असम (Assam) के धुबरी जिले (Dhubri District) से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. तामारहट इलाके के एक गांव में 18 दिसंबर को एक जंगली हाथी (wild elephant) अचानक से गांव में घुस आया. जिसके बाद वह गांव में उत्पात मचाने लगा, देखते ही देखते वह लोगों को दौड़ाने लगा. जिसमें एक शख्स घायल हुआ है. जिसका वीडियो भी वायलर हुआ है. वीडियो में देखा जा रहा है कि हाथी तेज रफ्तार से एक शख्स का पीछा कर रहा है. वह हाथी से बचने के लिए भाग रहा है. लेकिन हाथी से बच नहीं पाता है. हाथी उस पर हमला कर दे देता है. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है. घायल व्यक्ति के बारे में वन अधिकारी (Forest Officer) ने कहा कि घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो इलाके में आए दिन जंगली हाथियों का झुंड गांव में घुसने के बाद उपद्रव मचा रहे हैं. इसकी जानकारी वन विभाग को समय- समय पर दी जाती है, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है. जिसकी वजह से लोगों की जान जा रही है.
#WATCH | A 30-year-old man was chased and attacked by a wild elephant at a village in Tamarhat area of Dhubri district of Assam on December 18
"The man was admitted to a hospital for treatment and the elephant was chased towards jungle area," a forest officer said pic.twitter.com/YsRvZAUe1h
— ANI (@ANI) December 20, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

