IMF India Director Terminated: भारत सरकार का एक और बड़ा फैसला! IMF में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम की सेवाएं समाप्त की, तत्काल प्रभाव से हुआ बदलाव
भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं.
Krishnamurthy Subramaniam IMF: भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत के कार्यकारी निदेशक डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं. शनिवार को आधिकारिक तौर पर इस फैसले की जानकारी दी गई. हालांकि, सेवा समाप्ति के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है. बता दें, आईएमएफ में सुब्रमण्यम का 3 साल का कार्यकाल पूरा होने में 6 महीने बचे हैं. यह फैसला पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सुविधाओं को लेकर आईएमएफ बोर्ड की अहम समीक्षा बैठक से ठीक पहले आया है.
सरकार की ओर से जल्द ही नए कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति की घोषणा की जा सकती है.
IMF में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम की सेवाएं समाप्त की
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)