Andhra Pradesh Couple Video: चलती बाइक पर रोमांस करते नजर आए कपल, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बाइक पर रोमांस करते कपल का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है.
Andhra Pradesh Couple Video: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बाइक पर रोमांस करते कपल का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बाइक चला रहा था और महिला चलती मोटर-साइकिल के टैंक पर बैठी है. दोनों के इस रोमांस का वीडियो किसी ने बना लिया है. जिसे सोशल मीडिया पर वायलर कर दिया है.
वायरल वीडियो को विशाखापत्तनम के स्टील प्लांट रोड का बताया जा रहा है. महिला की पहचान के शैलजा (19) और युवक की पहचान अजय कुमार (22) के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में धारा 336, 279, 132 और 129 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.
Video:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 05:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

