ITPO कॉम्पलेक्स की तारीफ में बोले आनंद महिंद्रा, 'पहले होती थी शर्मिंदगी, अब सिर उठाकर जाउंगा वहां'
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ITPO परिसर की तारीफ की है. पीएम मोदी बुधवार को दिल्ली में स्थित पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) परिसर का उद्घाटन किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली में स्थित पुनर्विकसित भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) परिसर का उद्घाटन किया. इस जगह सितंबर में जी20 नेताओं की बैठक की मेजबानी की जाएगी. 123 एकड़ में फैला ITPO परिसर क्षेत्र प्रगति मैदान के नाम से चर्चित है. जो भारत का सबसे बड़ा बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनियां करने वाला स्थल है.
सोशल मीडिया (Social Media) पर खासे एक्टिव रहने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ITPO परिसर की तारीफ की है. ट्विटर X पर उन्होंने लिखा-मुझे अपने करियर के दौरान पुराने प्रगति मैदान परिसर में अपनी कई यात्राएं याद हैं. यह केवल इस बात को उजागर करता था कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी के बुनियादी ढांचे के मामले में हम कितने पीछे हैं. यह शर्मिंदगी का कारण था. नया कन्वेंशन सेंटर बिल्कुल सही समय पर आया है, जब वाणिज्य की दुनिया भारत के दरवाजे तक पहुंचने की राह देख रही है. अब मैं सिर ऊंचा करके नए परिसर में सम्मेलनों में भाग लेने के लिए उत्सुक हूं..'
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

