Amit Shah to Chair Meeting With Disaster Management: गृह मंत्री अमित शाह आज आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ बैठक की करेंगे अध्यक्षता, तूफान बिपारजॉय के खतरे पर होगी बातचीत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे. दिन भर चलने वाली बैठक में गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला भी शामिल होंगे...
दिल्ली, 13, जून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज नई दिल्ली में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे. दिन भर चलने वाली बैठक में गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला भी शामिल होंगे.
यह बैठक इसलिए हो रही है, क्योंकि पूर्वी और मध्य अरब सागर के ऊपर अत्यधिक गंभीर चक्रवाती तूफान बिपारजॉय का खतरा मंडरा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, दिन भर चली बैठक में गृह मंत्री सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए तैयार रहने को कहेंगे. यह भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह जडेजा ने चक्रवाती तूफान से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए जखाऊ में की पूजा-अर्चना (Watch Video)
देखें वीडियो:
Delhi | Union Home Minister Amit Shah chairs a meeting of Disaster Management ministers of States/Union Territories. pic.twitter.com/IlKJiO0sId
— ANI (@ANI) June 13, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

