Man Dragged on Car Bonnet: कार से टक्कर मारने के बाद शख्स को बोनट पर 3 KM तक घसीटा, खौफनाक वीडियो आया सामने
कार सवार ने रमेश कुमार को टक्कर मारने के बाद उन्हें लगभग तीन किलोमीटर तक कार के बोनट पर घसीटा.
उत्तर प्रदेश से लापरवाह ड्राइविंग की एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है. कार सवार ने रमेश कुमार को टक्कर मारने के बाद उन्हें लगभग तीन किलोमीटर तक कार के बोनट पर घसीटा. कौशांबी की ये घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई. वीडियो में आरोपी, पीड़ित को कार के बोनट पर घसीटते हुए देखा जा सकता है.
पीड़ित की कार को कथित तौर पर दिल्ली के नंबर वाली एक सेडान ने पीछे से टक्कर मार दी थी. जब उसने दूसरे कार ड्राइवर से इस बारे में बात करनी चाही तो पीड़ित, आरोपी चालक ने वाहन को तेज कर दिया, जिससे वह बोनट पर गिर गया.
Video: Man Clings To Car Bonnet For 3 Km As Driver Speeds Up In UPhttps://t.co/oZI801bH3U pic.twitter.com/cOlx3QHSAS
— NDTV (@ndtv) February 25, 2024
करीब तीन किलोमीटर तक वह रमेश कुमार को कार की बोनट पर घसीटता रहा. बाद में राहगीरों ने हस्तक्षेप किया और कार को रोकने में कामयाब हो गए. दिल्ली के बागडोला निवासी रमेश कुमार नोएडा के एक प्रॉपर्टी डीलर के ड्राइवर के रूप में कार्यरत हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2024 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

