Noida Bus Fire Video: नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, हादसे का वीडियो आया सामने
नोएडा में एक बस में भीषण आग लग गई! आग इतनी तेज़ी से फैली कि बस कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गई. हादसे का वीडियो सामने आया है.
नोएडा के सेक्टर-51 के सामने शहर के बीचोंबीच एक बस में भीषण आग लग गई! आग इतनी तेज़ी से फैली कि बस कुछ ही मिनटों में आग की लपटों में घिर गई. बताया जा रहा है कि बस में वेल्डिंग कराने के बाद ड्राइवर वापस लौट रहा था और बस के इंजन में आग लग गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
UP: नोएडा में चलती बस में लगी आग. बस में सवारी नहीं थी. ड्राइवर बस में वेल्डिंग करा कर लौट रहा था इस दौरान सिटी सेंटर के पास बस में आग लग गई.#Noida #UttarPradesh #Fire pic.twitter.com/Sl38b3OJ6D
— NDTV India (@ndtvindia) July 11, 2024
बस में आग लगने की खबर मिलते ही आग बुझाने की गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन, बस पूरी तरह से ख़ाक हो गई.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

