देश

VIDEO: सूरत में 7वीं मंजिल से गिरा 2 साल का बच्चा, हादसे में मासूम की मौत, CCTV फुटेज में कैद हुई घटना

सूरत शहर में 2 साल के बच्चे की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. इस दुखद घटना का CCTV फुटेज सामने आने पर हर कोई हैरान है.

VIDEO: सूरत में 7वीं मंजिल से गिरा 2 साल का बच्चा, हादसे में मासूम की मौत, CCTV फुटेज में कैद हुई घटना
(Photo : X)

सूरत शहर में एक बार फिर मासूम बच्चे की मौत से लोगों के दिलों में दहशत और अफसोस है. पाल इलाके में एक 2 साल के बच्चे की 7वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. इस दुखद घटना का CCTV फुटेज सामने आने पर हर कोई हैरान है.

यह घटना श्रिपद सेलेब्रेशन्स बिल्डिंग में घटी. घटना के समय बच्चे की माँ घर में काम कर रही थी और उसका बेटा बालकनी में अकेला खेल रहा था. लेकिन अचानक बालक रेलिंग पकड़कर उस पर चढ़ गया और फिर वह रेलिंग से फिसल गया.

CCTV फुटेज में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि बालक कुछ देर तक रेलिंग से लटका रहा, लेकिन फिर उसके हाथ रेलिंग से छूट गए और वह 7वीं मंजिल से नीचे गिर गया. बच्चे को गंभीर चोटें आईं और उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना माता-पिता के लिए एक सबक है. बच्चे को कभी भी अकेला नहीं छोड़ा जाना चाहिए, खासकर बालकनी जैसी खतरनाक जगह पर.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).