2 Shiv Sena Camp Scuffle: बाला साहेब ठाकरे की समाधि स्थल पर भिड़े ठाकरे गुट-शिंदे गुट के कार्यकर्ता, झड़प का Video आया सामने
शुक्रवार (17 नवंबर) को शिव सेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का स्मृति दिवस है. लेकिन उससे पहले शिवसैनिक आपस में भिड़ गए. दादर के शिवाजी पार्क में दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे स्मारक पर शिव सेना के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई.
शुक्रवार (17 नवंबर) को शिव सेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे का स्मृति दिवस है. लेकिन उससे पहले शिवसैनिक आपस में भिड़ गए. दादर के शिवाजी पार्क में दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे स्मारक पर शिव सेना के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिव सेना और सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिव सेना के कार्यकर्ता दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की स्मारक पर एक दूसरे से भिड़ गए. शिवसैनिकों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. एक-दूसरे को धकेला, इसी दौरान बाला साहेब के समाधि स्थल के पास की छड़ें गिर गईं. बैरिकेड्स भी गिर गए. पुलिस ने शिवसैनिकों को हटाने की कोशिश की. लेकिन कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था. इसके चलते शिवाजी पार्क मैदान में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई. Mumbai Water Cut: मुंबई, ठाणे, भिवंडी में 10 फीसदी पानी की कटौती, 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक रहेगा जलसंकट.
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा, 'शिव तीर्थ पर पूज्य शिव सेना प्रमुख का स्मारक स्थल पवित्र है. इसकी पवित्रता बरकरार रखी जानी चाहिए.
आमने सामने आए शिवसैनिक
Major scuffle broke out between two factions of Shiv Sena at late Shiv Sena supremo Balasaheb Thackeray memorial at Shivaji Park, Dadar. Uddhav Thackeray led Shiv Sena & CM Eknath Shinde led Shiv Sena workers came face to face at their supremo late Balasaheb Thackeray memorial. pic.twitter.com/u9EQQ1RA9Y
— Sudhir Suryawanshi (@ss_suryawanshi) November 16, 2023
शिवतीर्थावरील आदरणीय शिवसेना प्रमुखांचे स्मृती स्थळ पवित्र आहे.त्याचे पावित्र्य राखा याला हवे.छत्रपती संभाजी राजे यांच्या स्मृति स्थळावर औरंग्याची पिलावळ जाणे मान्य नाहीं.त्या प्रमाणे शिवतीर्थावर स्मृती स्थळी अफझलखानाच्या अनौरस पिलावळीने जाणे बरे नाही. पावित्र्य भंग… pic.twitter.com/PHXlj0BQwt
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) November 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

