Muzaffarnagar Building Collapse Update: मुजफ्फरनगर बिल्डिंग हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत, 18 मजदूरों को किया गया रेस्क्यू (Watch Video)
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र में रविवार को दो मंजिला मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. ताजा जानकारी के अनुसार, इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है.
Muzaffarnagar Building Collapse Update: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र में रविवार को दो मंजिला मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया था. ताजा जानकारी के अनुसार, इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. मेरठ जोन के एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया कि मलबे से अभी तक 18 लोगों को निकाला जा चुका है, जिसमें से 2 की मृत्यु हुई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. यहां एक व्यक्ति के और फंसे होने की आशंका है. फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग बचाव अभियान में जुटे हैं.
मुजफ्फरनगर बिल्डिंग हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत
#WATCH मुज़फ़्फ़रनगर, उत्तर प्रदेश: मेरठ जोन एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर ने बताया, "...प्रशासन, NDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं... अब तक 18 लोगों को निकाला जा चुका है, जिसमें से 2 की मृत्यु हुई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। अब तक की जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति के फंसे होने… https://t.co/LCMWx30gP0 pic.twitter.com/LAC8gyQnys
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2024 08:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

