Jammu-Kashmir Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद, एनकाउंटर जारी
राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई. मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं.
जम्मू कश्मीर: राजोरी के बाजीमाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई. मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए हैं. वहीं सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी मार गिराया है. इस बीच पुलिस ने श्रीनगर के बेमिना इलाके से दो आतंकियों को हथियारों और गोला बारूद के साथ पकड़ा है. पुलिस उप महानिरीक्षक हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों की एक टीम ने एक बहुत ही विशिष्ट इनपुट पर क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. इससे पहले हुए एनकाउंटर में सेना ने 5 आतंकियों को ढेर कर दिया था.
2 Army personnel killed in encounter with terrorists in Jammu and Kashmir's Rajouri district: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) November 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

