UAE's YouTuber Khalid Al Ameri Engagement: यूएई के पॉपुलर यूट्यूबर खालिद अल अमेरी ने साउथ एक्ट्रेस सुनैना से की सगाई, इस साल कर सकते है शादी- पढ़े डिटेल्स
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे लोकप्रिय यूटयूबरों में शामिल खालिद अल अमेरी ने हाल ही में सगाई की है और अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपने फैंस के साथ खुशखबरी उन्होंने साझा की.रिपोर्टों के मुताबिक़ खालिद ने साउथ एक्ट्रेस सुनैना येला से सगाई की है.
UAE's YouTuber Khalid Al Ameri Engagement: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे लोकप्रिय यूटयूबरों में शुमार खालिद अल अमेरी ने अपने फॉलोवर्स को चौंकाते हुए सगाई कर ली है. खालिद ने अपने और अपनी मंगेतर के अंगूठी पहने हाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी सगाई की जानकारी दी. उनके फैंस में इसको लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई थी और वे खालिद की सगाई को लेकर जानकारी जुटाने में लग गए. तमाम अटकलों के बाद अब सगाई से जुड़ी नई जानकारी ऑनलाइन सामने आई है. बताया जा रहा है कि खालिद की मंगेतर भारत से है. अल अमेरी की मंगेतर 35 वर्षीय मॉडल और साउथ एक्ट्रेस सुनैना येला है, जो कॉलीवुड में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती है. सुनैना ने तमिल फिल्मों के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि यह कपल इसी साल शादी भी कर लेगा.
यूट्यूबर खालिद अल अमेरी ने सगाई की
Actress Sunaina and Popular Dubai Youtuber Khalid Al Ameri are reportedly engaged and expected to get married this year. pic.twitter.com/2BzHUDQ4dj
— LetsCinema (@letscinema) July 1, 2024
देखें खालिद अल अमेरी की सगाई की पोस्ट
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2024 05:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

