UAE's YouTuber Khalid Al Ameri Engagement: यूएई के पॉपुलर यूट्यूबर खालिद अल अमेरी ने साउथ एक्ट्रेस सुनैना से की सगाई, इस साल कर सकते है शादी- पढ़े डिटेल्स
Credit -@letscinema

UAE's YouTuber Khalid Al Ameri Engagement: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सबसे लोकप्रिय यूटयूबरों में शुमार खालिद अल अमेरी ने अपने फॉलोवर्स को चौंकाते हुए सगाई कर ली है. खालिद ने अपने और अपनी मंगेतर के अंगूठी पहने हाथ की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी सगाई की जानकारी दी. उनके फैंस में इसको लेकर काफी उत्सुकता बढ़ गई थी और वे खालिद की सगाई को लेकर जानकारी जुटाने में लग गए. तमाम अटकलों के बाद अब सगाई से जुड़ी नई जानकारी ऑनलाइन सामने आई है. बताया जा रहा है कि खालिद की मंगेतर भारत से है. अल अमेरी की मंगेतर 35 वर्षीय मॉडल और साउथ एक्ट्रेस सुनैना येला है, जो कॉलीवुड में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती है. सुनैना ने तमिल फिल्मों के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है. रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि यह कपल इसी साल शादी भी कर लेगा.

यूट्यूबर खालिद अल अमेरी ने  सगाई की

देखें खालिद अल अमेरी की सगाई की पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khalid Al Ameri (@khalidalameri)